पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा ‘टैक्सला’ टेलीविजन के संस्थापक राजा सिंह ओबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त

चंडीगढ़, 4 मार्च: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के प्रसिद्ध टेलीविजन ब्रांड टैक्सला के संस्थापक राजा सिंह ओबरॉय के निधन…

Speaker Sandhwan Distributes House  Ownership Certificates to  Village Phidde Kalan, Kotkapura Residents under Mera Ghar Mere Naam Scheme

चंडीगढ़, 4 मार्च:

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के प्रसिद्ध टेलीविजन ब्रांड टैक्सला के संस्थापक राजा सिंह ओबरॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स.ओबरॉय एक दूरदर्शी और परिश्रमी उद्यमी थे, जिन्होंने 1980 के दशक में भारत में किफायती कीमतों पर टीवी सेट उपलब्ध कराकर घरेलू मनोरंजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाया।
उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने उन्हें उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई और वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

स्पीकर संधवां ने कहा कि ओबरॉय का निधन उद्योग जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *