SC Commission: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में टिप्पणी मामले में एस.सी. कमीशन द्वारा एस.एस.पी. अमृतसर से रिपोर्ट तलब, प्रताप सिंह बाजवा को भी स्पष्टीकरण के लिए तलब 

SC Commission : चंडीगढ़, 9 फरवरी- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह…

 पंजाब एस.सी. आयोग द्वारा  गांव झोरड़ मामले में सू मोटो नोटिस, एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब से रिपोर्ट तलब

SC Commission :

चंडीगढ़, 9 फरवरी-

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी अमृतसर से डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तलब किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab SC/BC Union Meeting: एस.सी./बी.सी. यूनियन के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की बैठक; हर जायज मांग पूरी करने का भरोसा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *