Punjab: पंजाब सरकार ने दिया इन अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नहीं देना होगा टोल टैक्स

Punjab News:  पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टोल फ्री कर दिया है.…

Punjab News:  पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टोल फ्री कर दिया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ, जेई, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर को अब टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा . ड्यूटी के दौरान इन सभी को टोल टैक्स से मुक्त किया गया है. आपको बता दें कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी जानकारी दे दी है. साथ ही पत्र के माध्यम से उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सूचित किया गया है जिनको इसका फायदा मिलने वाला है. 

सीएम ने कहा कि, हम जो कहते हैं वो करते हैं… 
आपको बता दें कि मई माह में सीएम भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था. सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया DA की एक किश्त जारी की गई थी. सीएम मान द्वारा 1 जुलाई 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक 6% की दर से महंगाई भत्ते के बकाया की देय राशि को बढ़ाकर 356 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे  दी गई थी. सीएम ने कहा कि, हम जो कहते हैं वो करते हैं. 

अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में की थी बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  इससे पहले अप्रैल माह में पंजाब सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनात मुलाजिमों के वेतन में 15 से 40 फीसदी तक की  बढ़ोतरी की गई थी. अनुबंध के आधार पर जो कर्मचारी 10 हजार रुपये मासिक वेतन ले रहे हैं, उसे 40 फीसदी बढ़ाकर 14 हजार रुपए कर दिया गया था. वहीं जो कर्मचारी  10000  से 15000 रुपये तक मासिक ले रहे थे .उनके वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. इसके अलावा 15000  से 20000 रुपये महीने वेतन लेने वालों का वेतन 25 फीसदी ज्यादा और 20000 रुपये से ज्यादा वेतन वालों के वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *