अंबाला , 25 जुलाई
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । पूरे हरियाणा से रोडवेज कर्मचारी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने इकट्ठे हुए और यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयबीर ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में चालक और परिचालक की बहुत कमी है लेकिन सरकार नहीं सुनती । उन्होंने चेतावनी भी दी कि आज अगर परिवहन मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन नहीं लेते तो हम यहां से हिलने वाले नहीं है और अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानी तो ये आंदोलन बहुत बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा ।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर के नीचे पूरे प्रदेश के हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अंबाला कैंट में प्रदर्शन किया । रोडवेज कर्मचारी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने इकट्ठे हुए और पहले यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर यहां से परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास स्थान की और चले ।
रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए शास्त्री कॉलोनी में सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया । हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के प्रदेश प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रोडवेज में चालक परिचालकों की भारी कमी है लेकिन सरकार नहीं सुनती। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि हम बेरोजगारों को रोजगार देंगे, दूसरी तरह चालक परिचालकों की कमी के कारण वर्तमान में चालक परिचालकों पर भारी बोझ पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि आज रोडवेज कर्मचारी आर पार के मूड में आया है अगर मंत्री जी चाहेंगे समाधान हो तो उनका स्वागत है नहीं तो रोडवेज का कर्मचारी आज बातचीत के बगैर यहां से नहीं जाएगा ।
अन्य खबरें जानें-

