Punjab Man Killed in South Korea:
पंजाब के एक व्यक्ति की दक्षिण कोरिया में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नत्था सिंह (45) पुत्र दर्शन सिंह राजपुरा के गांव सैदखेड़ी का रहने वाला था। उसकी मौत दक्षिण कोरिया के सनण शहर में 29 जनवरी की रात हुई है। सुचना है कि एक अन्य पंजाबी मूल के ही व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नत्था सिंह के सिर पर किसी भारी-भरकम चीज से वार किया। इसके अलावा जिस घर में नत्था सिंह रहता था उसे भी आग लगा दी। मृतक के परिवार में पत्नी कुलविंदर कौर, दो बेटे जसकरण सिंह व अश्विंदर सिंह और एक बेटी अमनदीप कौर हैं। परिवार गांव में ही रहता है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
घर भी किया आग के हवाले-
तक नत्था सिंह के चाचा शिंदर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पिछले लगभग 10 वर्षों से दक्षिण कोरिया के सनण शहर में एक फैक्टरी में काम कर रहा था। 30 जनवरी को उन्हें कोरिया से फोन आया कि नत्था सिंह की हत्या कर दी गई है। सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर को आग के हवाले कर दिया था।
लूटने के इरादे की हत्या-
परिजनों का कहना है की आरोपी की पहचान पातरां इलाके के बजाज नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। वो नत्था सिंह के पास ही रहता था। आरोपी ने नत्था सिंह के गले और हाथों में पहने सोने के गहनों को लूटने के इरादे से घटना को अंजाम दिया। नत्था सिंह अगले महीने भारत आने वाले थे। परिवार के लोग उनके स्वागत में घर में मरम्मत और सीलिंग का काम करवा रहे थे। लेकिन उनके आने से पहले ही उनकी मौत की खबर पहुंच गई।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



