Weather Update Today: पहाड़ों में बारिश- ओलावृष्टी से पंजाब-हरियाण के मौसम में बदलाव, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Punjab-Haryana Weather Update Today: पहाड़ों पर हुई बारिश और ओले गिरने से पंजाब- हरियाणा में मौसम बदल गया है। बारिश और ओले गिरने से पंजाब-हरियाणा…

Punjab Weather Update: पंजाब में आज और कल मौसम का येलो अलर्ट जारी, तापमान में भी दर्ज की गिरावट

Punjab-Haryana Weather Update Today:

पहाड़ों पर हुई बारिश और ओले गिरने से पंजाब- हरियाणा में मौसम बदल गया है। बारिश और ओले गिरने से पंजाब-हरियाणा का मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में आज अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कल से 6 मई तक बारिश आंधी की संभावना है। इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट

राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन अभी किसी भी प्रकार की हीटवेव या गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री कम है। इस दौरान बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पर तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में “नो वार्निंग” की स्थिति बनी हुई है। उधर, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि बुधवार को यह 1.2 डिग्री कम हुआ था।

पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा एक्टिव

मौसम विभाग का कहना है कि दो मई से तीन मई तक फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टबेंस वेस्टर्न हिमालयन रीजन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटों में हीट वेव गायब हो गई है। लुधियाना और पठानकोट में बारिश दर्ज हुई है। पठानकोट में 3.8 एमएल बारिश दर्ज हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 01-May-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *