Punjab Dense Fog Horrific Road Accidents:
घने कोहरे के कारण सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बठिंडा–मानसा मुख्य मार्ग पर सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्राले और दो बसों की आपसी टक्कर से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत (Punjab Fog Accidents) गंभीर बताई जा रही है। दूसरे हादसे में भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और संगत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीआरटीसी की बस ट्राले से टक्करा, संगत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली-
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मैसरखाना के नजदीक हुआ। एक ढाबे के पास ट्राला सड़क पर मोड़ काट रहा था, तभी अचानक घने कोहरे के कारण सामने से आ रही पीआरटीसी की बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे की ओर जा निकली, जिससे बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के पास घनी धुंध के कारण सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और संगत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Punjab Fog Accidents, बसों में सवार यात्रियों को चोटें –
इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बस भी समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण पहली बस से जा टकराई। इस सिलसिलेवार टक्कर में बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा दस्ता और थाना कोटफत्ता की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंसों के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सड़क पर फंसे वाहनों को हटाकर कुछ समय बाद यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।
ट्रक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कराया-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान ट्रक चालक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को समय रहते नहीं देख सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे सर्विस लाइन पर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया जा सका।



