CM to Meet President: आप के सात सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने पर पंजाब के सीएम मान करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात, 4 मई का मिला समय

CM to Meet President: आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा बीते दिनों पार्टी छोड़ने व भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर…

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ’ ਤਹਿਤ ਗੋਡੇ ਬਦਲਣ ਦੀਆਂ 4,600 ਸਰਜਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ, ਕੈਸ਼ਲੈੱਸ ਸਰਜਰੀ ਨਾਲ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਤੁਰਨ-ਫਿਰਨ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਮੁੜ ਬਹਾਲ

CM to Meet President:

आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा बीते दिनों पार्टी छोड़ने व भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने जा रहे हैं। सीएम ने सोशल X पर भी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा उऩ्हें 5 मई दोपहर के 12 बजे का समय दिया है।  सीएम ने बतााय की वे अकेले ही मुलाकात करेंगें।

बुधवार को मुख्यमंत्री मान भी पत्रकारवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें देश के राष्ट्रपति द्वारा मिलने के लिए 4 मई दोपहर बारह बजे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संवैधानिक स्तर पर उठाया जाएगा ताकि जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।सीएम मान ने कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी और जनता के भरोसे उच्च सदन में भेजा गया, उनका दल बदलना गंभीर विषय है। सरकार इस पर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Drug Trafficking Network: अमृतसर में दुबई, यूएई में बैठे हैंडलर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *