पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 के चुनावों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची सीएम मान ने…

पंजाब

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 के चुनावों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची सीएम मान ने जारी की है। इस लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम हैं।मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान अपनी सीट धुरी से चुनाव लडेंगे।मोगा से डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से देवेन्द्र जीत सिंह, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरेन्द्र पाल सिंह संधवां, तलवंडी साबो से बलजिन्द्र कौर और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को टिकट दी है।

सूची में अमृतसर साउथ से डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, नकोदर से इंदरजीत कौर मानस दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल को टिकट मिला है।लिस्ट में खेमकरण से सरवण सिंह धुन, करतारपुर से बलकार सिंह और उडमुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट मिला है।

होशियारपुर सीट से B राम शंकर शर्मा, रूपनगर से दिनेश चड्डा, SAS नगर से कुलवंत सिंह, श्री फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दिलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर को टिकट मिला है।

अन्य खबरें जानें –

‘Run for Unity’ held in Bhiwani on Patel Jayanti: 500 युवाओं ने लगाई दौड़, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *