Sangrur Prostitution Racket: संगरूर में स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति में के गिरोह का भंड़ाफोड़, दिल्ली से बुलाई जाती थी लड़कियों, मसाज सेंटर की आड़ में करवाई वेश्यावृत्ति 

Sangrur Prostitution Racket Busted: संगरूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर में एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति…

Sangrur Prostitution Racket: संगरूर में स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति में के गिरोह का भंड़ाफोड़, दिल्ली से बुलाई जाती थी लड़कियों, मसाज सेंटर की आड़ में करवाई वेश्यावृत्ति 

Sangrur Prostitution Racket Busted:

संगरूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर में एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां मसाज के नाम पर वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। संगरूर के SHO गुलाब सिंह ने बताया कि यहाँ के स्पा सेंटर में लड़कियों को ज़बरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर की मालिक जोया खान और मैनेजर अमन असारी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रिंकू नाम के एक ग्राहक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति का काम चल रहा था। पुलिस ने पाँच लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस ने मसाज की आड़ में चल रहे इस वेश्यावृत्ति के धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया है और शुरुआती जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने सख्त शब्दों में यह भी कहा कि संगरूर में इस तरह का कोई भी काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अगर उन्हें ऐसी कोई और जानकारी मिलती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Bathinda Racket Busted: बठिंडा पुलिस ने होटल में देह व्यापार के रैकेट का किया भंडाफोड़

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *