Bathinda Racket Busted: बठिंडा पुलिस ने होटल में देह व्यापार के रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार और 3 लड़कियों को किया रेस्क्यू

Bathinda Sex Racket Busted: बठिंडा पुलिस ने मॉल रोड पर स्थित ‘बाहिया फोर्ट’ होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया…

Bathinda Racket Busted: बठिंडा पुलिस ने होटल में देह व्यापार के रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार और 3 लड़कियों को किया रेस्क्यू

Bathinda Sex Racket Busted:

बठिंडा पुलिस ने मॉल रोड पर स्थित ‘बाहिया फोर्ट’ होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक बलजिंदर बिल्ला ऑर्केस्ट्रा और किटी पार्टियों की आड़ में लड़कियों से गलत धंधा करवा रहा था। ग्राहकों को बिना लाइसेंस के शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3 लड़कियों को बचाया (मुक्त कराया) है, जो बठिंडा की ही रहने वाली हैं।

मौके से गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रदीप कुमार, विकास सिंगला, पवन कुमार, महेश कुमार और मुकेश गुप्ता के रूप में हुई है, जिनमें से दो आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Trafficking Act) और आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल संचालक बलजिंदर बिल्ला और लड़कियों की सप्लाई करने वाले प्रदीप और विक्की फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Firing Death: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार साथी गंभीर रूप से घायल

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *