India Finland Ties: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक, जानिए युद्ध को लेकर क्या बोले पीएम?

India Finland Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के बीच बैठक हुई। इस दौरान हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच…

India Finland Ties: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक, जानिए युद्ध को लेकर क्या बोले पीएम?

India Finland Ties:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के बीच बैठक हुई। इस दौरान हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर (India Finland Ties) स्टब के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग 2026 को संबोधित करते यूक्रेन और अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्धों को जल्द से जल्द समाप्ति की अपील की।

सैन्य संघर्ष समाधान नहीं-

पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बात पर एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष के शीघ्र अंत और शांति के लिए हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार न केवल आवश्यक है बल्कि आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है।

India Finland Ties-

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “वर्ष 2026 की शुरुआत में ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता हुआ। ये एग्रीमेंट भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा। डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं। नोकिया के मोबाइल फोन और टेलीकॉम नेटवर्क ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ा है। फिनलैंड के आर्किटेक्ट के सहयोग से हमने चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया है।’

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Child Death: मोहाली में ट्रैक्टर टायर के नीचे आया 10 साल का बच्चा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *