Mohali Child Death:
मोहाली की बड़ माजरा कॉलोनी में वीरवार को दुखद हादसा सामने आया। हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत सिवर साफ कर रहे ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से हुई। मृतक के घरवालों ने ड्राइवर के खिलाफ मर्डर केस करने को कहा है। हालांकि, ड्राइवर (Mohali Child Death) मौके से भाग गया था जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
10 साल के बच्चे की मौत-
हादसा उस समय हुआ जब ट्रैकटर सीवर साफ कर रहा था। उस दौरान बच्चा टायर के नीचे आ गया। इससे 10 साल के सूर्य निषाद की मौत हो गई। हादसा होने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए और जब उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर भी अपने कब्जे में ले लिया है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हो मर्डर का केस-
परिवार ने बताया कि वे आठ साल पहले यूपी से मोहाली कमाने आए थे। सूर्य क्लास 6 में पढ़ता था। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घरवालों का कहना है कि ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया जाए। जब लड़के को टक्कर लगी तो उसके बाद उसने लोगों के बजाय ट्रैक्टर को सिग्नल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने घर के सामने रोड जाम कर दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Jalandhar Influencer Murder Canada: जालंधर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत



