Gurdaspur Robbery: गुरदासपुर में सुबह सवेरे लूट, सुनार के परिवार को बंधक बना बंदूक की नोक पर, 30-40 लाखों कैश और करोड़ों के हीरे जवाहरात लेकर फरार

Gurdaspur Robbery: गुरदासपुर में लुटेरे कानून व्यवस्था का खूब-मजाक बना रहे है। शहर में वीरवार को सुबह चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा…

Gurdaspur Robbery: गुरदासपुर में सुबह सवेरे लूट, सुनार के परिवार को बंधक बना बंदूक की नोक पर, 30-40 लाखों कैश और करोड़ों के हीरे जवाहरात लेकर फरार

Gurdaspur Robbery:

गुरदासपुर में लुटेरे कानून व्यवस्था का खूब-मजाक बना रहे है। शहर में वीरवार को सुबह चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की पांच नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। लुटेरे ने सुनार के घर को निशाना बनाया। इस लुट में लुटेरों मे 30-40 लाख नगदी के साथ करोड़ो का सोना चांदी और हीरे चुराए। घटना के बाद पंहुची पुलिस जांच कर रही है।

वरुण सराफ नाम के सुनार के घर लुटेरे घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लुट को अंजाम दिया। इस लुट में करीब 30-40 लाख रुपये की नकदी और करोड़ों रुपये के सोने, चांदी और हीरे के गहने लूट लिए। परिवार के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे पांच हथियारबंद लुटेरों ने गेट खटखटाया और उनके घर में घुस गए। लुटेरे निहंग सिंहों के हाथों में थे। उन्होंने घर के सारे कैमरे तोड़ दिए और गेट खोलने वाले ड्राइवर और पूरे परिवार को घर के अंदर बंदूक की नोक पर ले लिया। उन्होंने उनसे तिजोरी की चाबी छीन ली और घर में रखे करीब 40 लाख रुपये कैश और करोड़ों रुपये के सोने, चांदी और हीरे के गहने लूटकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें जानें-

India Finland Ties: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *