Chandigarh Encounter: चंड़ीगढ़ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड, बंबीहा गैंग के तीनों बदमाश गिरफ्तार, गोपी नेहल हत्याकांड में वांटेड है आरोपी

Chandigarh Encounter: चंडीगढ़ में मंगलवार रात सेक्टर-43 के पास चंडीगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि, पुलिस के चारों…

Chandigarh Encounter: चंड़ीगढ़ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड, बंबीहा गैंग के तीनों बदमाश गिरफ्तार, गोपी नेहल हत्याकांड में वांटेड है आरोपी

Chandigarh Encounter:

चंडीगढ़ में मंगलवार रात सेक्टर-43 के पास चंडीगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि, पुलिस के चारों ओर से घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में तीनों आरोपी किए (Chandigarh Encounter) गिरफ्तार किए गए हैं।

गोपी नेहल हत्याकांड में वांटेड आरोपी

जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी बंबीहा गैंग संबंधित बताए जा रहे हैं। अपरेशन सेल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गोपी नेहल हत्याकांड में वांटेड आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ के 43 सेक्टर के पास छिपे हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जब आरोपियों को भेजने की कोशिश की तभी फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन हथियार बरामद कर लिए हैं। कुछ दिन पहले ही पंजाब के कपूरथला में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर की हत्या हुई थी। इनके तार इससे जुड़े बताए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Fule Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, पंजाब में पेट्रोल 100 के पार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *