Himachal Weather Update: मैदानी की तपीश की पहाड़ों में एंट्री, जाने किस दिन राज्य में करवट ले सकता है मौसम?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार मौसम साफ रहने से पारा चढ़ने लगा है। मौसम में आए बदलाव से मैदानी…

Himachal Weather Update: मैदानी की तपीश की पहाड़ों में एंट्री, जाने किस दिन राज्य में करवट ले सकता है मौसम?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार मौसम साफ रहने से पारा चढ़ने लगा है। मौसम में आए बदलाव से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ों में पसीना छूट रहा है। अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी के साथ अब रात का पारा भी चढ़ गया है। सोमवार को ऊना व नेरी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्यिसय पहुंच गया। माैसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही।

19 मई से बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 24 मई के दौरान राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19,20, 23 व 24 मई को राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, सोलन 37, सुंदरनगर 36.6, कांगड़ा 35.9, मंडी 35.2, नाहन 33.5, भुंतर 33.5, सोलन 33.2, धर्मशाला 33.1, मनाली 26.8 और शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग करेंगे न्यायाधीश

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *