Rewari Viral Video:
रेवाड़ी में रोहड़ाई-डहीना सड़क मार्ग पर वायरल हुई तस्वीरों को लेकर फैले अपहरण और दुर्व्यवहार के संदेह पर अब पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। तस्वीरों में दो युवक एक युवती को निर्वस्त्र अवस्था में जबरन ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि जांच के बाद सामने आया कि वास्तविकता कुछ और ही है। पुलिस के अनुसार संबंधित युवती लखनऊ की रहने वाली है और रेवाड़ी के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। घटना के दिन वह युवक के साथ अपनी ननद के घर जा रही थी।
युवती कपड़े खुद ही फाड़ने लगी
बताया गया है कि जैसे ही गाड़ी उक्त स्थान पर रुकी, युवती अचानक गाड़ी से उतर गई और अपने कपड़े खुद ही फाड़ने लगी। युवक ने अपनी शर्ट से उसे ढकने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने वह शर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद दोनों युवक उसे किसी तरह ढककर वापस गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया और अपहरण की आशंका जताई जाने लगी। पुलिस का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने यह हरकत की। दोनों युवक उसे भीड़ और शर्मिंदगी से बचाने के लिए ढकने और गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तस्वीर या वीडियो को वायरल न करें, इससे गलतफहमी फैलती है और निर्दोष लोग भी संदेह के घेरे में आ जाते हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
West Bengal and Tamil Nadu Voting: पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में वोटिंग जारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



