West Bengal and Tamil Nadu Voting: पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में वोटिंग जारी, जानिए अभी तक कितनी हुई वोटिंग और बंगाल में कहां हुई हिंसा?

West Bengal and Tamil Nadu Voting: पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में आज विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण की…

West Bengal and Tamil Nadu Voting: पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में वोटिंग जारी, जानिए अभी तक कितनी हुई वोटिंग और बंगाल में कहां हुई हिंसा?

West Bengal and Tamil Nadu Voting:

पश्चिम बंगाल और तामिलनाडु में आज विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक़, दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77 फ़ीसदी और तमिलनाडु में 70 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

बंगाल में कहां हुई हिंसा

इसके अलावा बंगाल के कुछ इलाक़ों से हिंसक घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं. तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है. झाड़ग्राम में एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

बंगाल की के मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल मचा. मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला किया. मुर्शिदाबाद के नौदा में AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने लाठियों और ईंटों से हमला किया. इस दौरान टीएमसी और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प भी हुई. कबीर और पुलिस के बीच भी जमकर बहस हुई.

अन्य ख़बरें जानें-

मुख्यमंत्री मान फिनलैंड दौरे पर पहुंचे, दुनिया भर के पंजाबियों को पंजाब के चल रहे बदलाव में योगदान देने का आह्वान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *