PM Modi Rajya Sabha : वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है – पीएम मोदी ने राज्यसभा में टीएमसी और विपक्ष पर किया कटाक्ष, जानिए कांग्रेस नेता खड़गे के लिए क्या बोले पीएम?

PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाषण देते हुए कहा कि देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है.…

PM Modi Rajya Sabha Speech: वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है - पीएम मोदी ने राज्यसभा में टीएमसी और विपक्ष पर किया कटाक्ष, जानिए कांग्रेस नेता खड़गे के लिए क्या बोले पीएम?

PM Modi Rajya Sabha Speech:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाषण देते हुए कहा कि देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है. नौजवान देश को आगे बढ़ा रहा है. राज्यसभा में वह राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की. फिर उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया. जानते हैं पीएम के भाणष के कुछ प्रमुख बातें क्या रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है.

टीएमसी पर तीखा हमला-

उन्होंने कहा कि हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव बनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी के साथियों ने काफ़ी कुछ कहा, लेकिन वे ख़ुद भी अपने गिरेबान में देखें. निर्मम सरकार के जितने मापदंड हैं, उन सबमें वो नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं. ऐसी निर्मम सरकार के कारण वहां के लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है. लेकिन इनको कोई परवाह नहीं है.

घुसपैठियों की वकालत-

सत्ता सुख के अलावा कोई आकांक्षा नहीं है. दुनिया का हर समृद्ध देश अपने यहां से ग़ैरकानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है. जबकि हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर भी दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मेरे देश का नौजवान ऐसे लोगों को कैसे माफ़ करेगा, जो घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं. घुसपैठिये नौजवानों के हक़ छीन रहे हैं, उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं, आदिवासियों की ज़मीन छीन रहे हैं. जिनको सत्ता नीति के अलावा कुछ करना नहीं, वे यहां आकर हमें उपदेश दे रहे हैं.

वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है –

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया का वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है और झुकाव भारत की तरफ़ है. आज दुनिया संभल नहीं पा रही है. ऐसे में साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है कि दुनिया एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जो वर्ल्ड ऑर्डर बना, वह अब बदल रहा है. सारी घटनाओं का ग़ैर राजनीतिक और निष्पक्ष भाव से विश्लेषण करें तो झुकाव भारत की तरफ़ है. विश्वमित्र और विश्वबंधु के रूप में आज भारत अनेक देशों का विश्वस्त साझेदार बना है. हम कंधे से कंधा मिलाकर विश्व कल्याण में उचित भूमिका निभा रहे हैं. आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है. लेकिन उस चर्चा के सूत्रधार के रूप में आज भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज़ बन गया है.

9 बड़ी ट्रेड डील हुई –

उन्होंने हाल में हुई ट्रेड डील्स पर कहा, अनेक देशों के साथ भारत फ़्यूचर रेडी ट्रेड डील्स कर रहा है. पिछले कुछ ही समय में हमारी 9 बड़ी ट्रेड डील हुई हैं. इसमें मदर ऑफ़ ऑल डील्स भी है, जो एक साथ 27 यूरोपीय देशों के साथ हुई है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग थक गए या यहां से चले गए, उन्हें कभी न कभी तो जवाब देना पड़ेगा कि देश की हालत कैसी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने नहीं आता था. आपने कोशिश की होगी, पीछे-पीछे चक्कर लगाए होंगे. लेकिन किसी ने आपकी तरफ़ देखा तक नहीं.

कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की बात कर रही –

कांग्रेस की परेशानी कुछ और है. उनका सोचना हैकि मोदी जी यहां तक पहुंचे कैसे. पहुंचे तो पहुंचे अब तक टिका हुआ कैसे है. अब उन्हें एक ही रास्ता बचा है, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ ये मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं. ये इनके भीतर की नफरत है. ये इसलिए है कि हमने 370 की दीवार गिरा दी. हमने उत्तर पूर्व में शांति और विकास की राह बनाई. पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, इससे उन्हें परेशानी होती है. माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए कदम उठा रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की बात कर रही है. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहे. ये कौनसे संविधान से सीखा है कि देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं.

खरगे जी को बैठकर नारेबाजी करने दें-

कांग्रेस ने सभी सिखों का अपमान किया. सिख सासंद को गद्दार कहा गया. कांग्रेस के मन में सिखों के प्रति नफरत. ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे. विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं. जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है. एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है. आज मेजर इकॉनमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है. हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है. ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है. आजादी के वक्त हम छह नंबर की इकॉनमी थे. इन्होंने 11 पर पहुंचा दिया था. आज हम तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले हैं. सभापति महोदय मेरा आग्रह है कि आप खरगे जी कि उम्र देखते हुए उन्हें अनुमति दे दें, कि वे बैठकर नारेबाजी कर लें, ताकि उन्हें कष्ट ना हो.

अन्य ख़बरें जानें-

Beauty in black Miss Chitrangada Singh

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *