Colombia Plane Crash
कोलंबिया के अमेजन वर्षा वनों में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस सैन्य विमान लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 था इसमें मरने वालों की संख्या 66 बताई जा रही है. इस विमान में कुल 110 सैनिक सवार थे. यह पेरू की सीमा के पास पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के नजदीक एक बड़े हादसे का शिकार हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक. हादसा उस समय हुआ उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान तकनीकी खराबी के चलते जमीन पर आ गिरा. मलबे से 50 से ज्यादा सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जिनका इलाज नजदीकी सैन्य अस्पतालों में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रैश के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार मील दूर से देखा जा सकता था.
ड्यूटी के लिए जा रहे थे
हादसे वाली जगह से रिहायशी इलाके से 3 किलोमीटर दूर थी. इससे एक बड़ा नागरिक हादसा होते-होते टल गया. मारे गए ज्यादातर जवान युवा थे. ये दुर्गम इलाकों में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे. स्थानीय मीडिया ‘ब्लूराडियो’ के अनुसार. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अमेजन का घना जंगल और खराब मौसम राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रहा है. यह विमान 1960 के दशक से कोलंबियाई बेड़े का हिस्सा रहे हैं. और बार-बार इनकी मरम्मत के बावजूद ये अब आधुनिक सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं.
राष्ट्रपति गुस्सा फूटा
इस दुर्घटना के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सीधे तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को निशाने पर लिया है. राष्ट्रपति पेट्रो ने इस हादसे को सैन्य बेड़े के आधुनिकीकरण में हो रही देरी का नतीजा बताया है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वह अब और देरी बर्दाश्त नहीं करेंगे. क्योंकि हमारे देश के युवाओं का जीवन दांव पर लगा है. पेट्रो ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर सैन्य या नागरिक अधिकारी इस चुनौती से निपटने और बेड़े को आधुनिक बनाने में सक्षम नहीं हैं. तो उन्हें तुरंत अपने पदों से हट जाना चाहिए. इस प्रतिक्रिया ने देश में रक्षा बजट और पुराने सैन्य साजो-सामान को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
अन्य ख़बरें जानें-
गैंगस्टरां ते वार का 62 वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



