गैंगस्टरां ते वार का 62 वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी; 186 गिरफ्तार, युद्ध नशेयां विरुद्ध के 387वें दिन 

 चंडीगढ़, 23 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 62वें दिन पंजाब पुलिस ने…

 चंडीगढ़, 23 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 62वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 447 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

62वें दिन, पुलिस टीमों ने 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,497 हो गई है।

इसके अलावा 52 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 74 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों(पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 387वें दिन भी जारी रखते हुए आज 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 2160 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,113 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 387 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 55,152 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *