Phagwara Murder:
फगवाड़ा के नजदीकी गांव मंढाली में एक प्रवासी मजदूर ने अपने मालिक का कथित तौर पर कत्ल (Phagwara Murder) कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रवासी मजदूर तथा उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मालिक ने किसी बात पर प्रवासी मजदूर को थप्पड़ मार दिया था.
(Phagwara Murder) मालिक ने मारा था थप्पड़-
मृतक दविंदर सिंह की पत्नी पलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनके खेतों में काम करने वाला मजदूर शराब पीकर आया. उनके पति ने उसे थप्पड़ मार दिया. इस बात से गुस्सा हो कर उसने उनके पति का कत्ल कर दिया. फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि जब दविंदर सिंह को अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अन्य खबरें जानें-
Brigitte Bardot Died: फ्रांस स्क्रीन लेजेंड ब्रिगिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधनः ग्लैमर और बोल्ड, फ्रेंच पॉप और रोमांटिक गानों में अलग छाप, जानिए है कौन?
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live



