Brigitte Bardot Died: फ्रांस स्क्रीन लेजेंड ब्रिगिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधनः ग्लैमर और बोल्ड, फ्रेंच पॉप और रोमांटिक गानों में अलग छाप, जानिए है कौन?

Brigitte Bardot died at 91: फ्रांस की स्क्रीन लेजेंड से एक्टिविस्ट बनीं ब्रिगिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधन (Brigitte Bardot Died) हो…

Brigitte Bardot Died

Brigitte Bardot died at 91:

फ्रांस की स्क्रीन लेजेंड से एक्टिविस्ट बनीं ब्रिगिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधन (Brigitte Bardot Died) हो गया है. रविवार को, ब्रिगिट बार्डोट फाउंडेशन ने एजेंसी ने इसकी पुष्टी – उन्होंने लिखा ब्रिगिट बार्डोट फाउंडेशन बहुत दुख के साथ अपनी संस्थापक और अध्यक्ष, मैडम ब्रिगिट बार्डोट के निधन की घोषणा करता है. वे विश्व की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका थीं.

Brigitte Bardot Died during 1950’s

उन्होंने जानवरों के कल्याण और अपने फाउंडेशन के लिए अपने प्रतिष्ठित करियर को छोड़ने का फैसला किया. यूरोपीय सिनेमा और ग्लैमर की दुनिया का बहुत बड़ा नाम थी. बार्डो ने सिनेमा, फैशन, महिला स्वतंत्रता और सामाजिक बहसों को नई दिशा दी.

अमेरिकी सिनेमा में सेक्सुअलिटी के चित्रण को उजागर किया-

1934 में पेरिस में जन्मी बार्डोट – जिन्हें अक्सर उनके शुरुआती अक्षरों BB से भी जाना जाता है. 1956 में फिल्म ‘एंड गॉड क्रिएटेड वुमन’ से अंतरराष्ट्रीय स्टार बनीं. उन्होंने जूलियट का किरदार निभाया था. 1956 के सैन ट्रोपेज़ में रहने वाली एक 18 साल की अनाथ लड़की थी. इस फिल्म ने बार्डोट को एक अंतरराष्ट्रीय सनसनी बना दिया. अमेरिकी सिनेमा में सेक्सुअलिटी के चित्रण की सीमाओं को आगे बढ़ाया और बार्डोट को सेक्स सिंबल का दर्जा दिलाया.

Brigitte Bardot Died ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय –

Brigitte Bardot Died ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय

1950 और 60 के दशक में ब्रिजिट बार्डो का नाम ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय बन गया था. उन्होंने उस दौर में परंपरागत छवियों को तोड़ते हुए महिलाओं की आज़ादी और आत्म-अभिव्यक्ति को नई पहचान दी. उनकी मौजूदगी ने फ्रेंच सिनेमा को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया. ब्रिजिट बार्डो का जन्म 1934 में पेरिस में हुआ था.

फ्रेंच पॉप और रोमांटिक गानों में अलग छाप –

1956 में आई फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया. इस फिल्म में उन्हें उस दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्री बना दिया. अगले दो दशकों तक वह पर्दे पर ‘सेक्स सिंबल’ के रूप में देखी गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं भी निभाईं.

Brigitte Bardot Died ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय

फिल्मों के अलावा बार्डो का संगीत करियर भी खासा चर्चित रहा. उन्होंने फ्रेंच पॉप और रोमांटिक गीतों में अपनी अलग छाप छोड़ी. मशहूर संगीतकारों और गायकों के साथ उनकी जुगलबंदी आज भी याद की जाती है.

1973 में कैमरे से अलविदा-

अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद 1970 के दशक की शुरुआत में ब्रिजिट बार्डो ने अभिनय से दूरी बना ली. 1973 में उन्होंने आखिरी फिल्म के बाद कैमरे से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन इसके पीछे एक नया मकसद छिपा था.

अभिनय का बाद जीवन पशु कल्याण को समर्पित-

अभिनय छोड़ने के बाद बार्डो ने अपना जीवन पशु कल्याण को समर्पित कर दिया. उन्होंने एक फाउंडेशन की स्थापना की और दुनियाभर में जानवरों के अधिकारों के लिए अभियान चलाए. सील शिकार से लेकर पशुओं पर अत्याचार के मुद्दों पर वह खुलकर बोलती रहीं. हालांकि, उनके कुछ राजनीतिक और सामाजिक बयान विवादों में भी रहे.

चार बार की शादी-

बार्डोट का विवादों से भी नाता रहा है. उन्हें नस्लीय नफ़रत भड़काने के लिए छह बार जुर्माना लगाया गया. जब उन्होंने फ्रांस में इमिग्रेशन और इस्लाम की आलोचना की और रियूनियन के निवासियों को “जंगली” कहा. अपनी ज़िंदगी में, बार्डोट ने चार बार शादी की, रोजर वादिम, जैक्स चैरियर, गुंटर सैक्स और बर्नार्ड डी’ओरमेल से. उनके परिवार में उनके बेटे निकोलस-जैक्स चैरियर और दो पोते-पोतियां हैं.</p>

अन्य खबरें जानें-

CM Sanni: खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विकास रैलीः मुख्यमंत्री सैनी ने क्षेत्र के लिए की करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा</a>

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *