Haryana Petrol Prize Hike: हरियाणा में भी पेट्रोल 100 के पार, जानिए दुकानदारों और और ड्राइवरों पर क्या होगा असर?

Haryana Petrol Prize Hike: आज फिर भाजपा की लगाई “भीषण महंगाई की आग” में जनता झुलसती जा रही है। आज से डीजल व पेट्रोल लगभग…

Haryana Petrol Prize Hike: हरियाणा में भी पेट्रोल 100 के पार, जानिए दुकानदारों और और ड्राइवरों पर क्या होगा असर?

Haryana Petrol Prize Hike:

आज फिर भाजपा की लगाई “भीषण महंगाई की आग” में जनता झुलसती जा रही है। आज से डीजल व पेट्रोल लगभग एक रुपये प्रति लीटर (Haryana Petrol Prize Hike) और महंगा हुआ हैं। डीज़ल-पेट्रोल पर 10 दिन के भीतर ही वसूली की तीन किस्तों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल आज 100 के पार हो गया हैं। लोगों का कहना है किस तरह से पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब महंगाई आसमान छूने लग जाएगी। पहले 15 मई को डीजल/पेट्रोल के दाम लगभग 3-3 रुपए, फ़िर 19 मई को 90-90 पैसे और आज फ़िर 23 मई को 87 पैसे-91 पैसे बढ़ा दिए।

रेट बढ़ने के कारण जीना मुहाल

15 से 23 मई के बीच तीन किस्तों में “महंगाई की उठती भाजपाई लपटों” से, अब हरियाणा में पेट्रोल का रेट ₹100 के पार और डीजल का रेट ₹92.91 हो गया है। बीजेपी के लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण जनता में त्राहि त्राहि मच चुकी है। लोगों का कहना है की लगातार बढ़ते पेट्रोल के रेट के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। यहां तक के अपने वाहन चलाने भी मुश्किल हो गए हैं यही हाल दुकानदारों का है।

तेल के दाम बढ़ने से सभी चीजों पर होगा असर

दुकानदारों का भी यही कहना है कि जिस तरह से आए दिन तेल के रेट बढ़ रहे हैं उसमें उन्हें भी अपना सामान महंगा बेचना पड़ेगा। क्योंकि उनका सामान भी ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आता है जिस कारण ट्रांसपोर्ट वालों ने भी किराया भाड़ा बढ़ा दिया है। यही हाल ऑटो चलाने वाले ड्राइवर का है उनका कहना है की तेल के दाम लगातार बड़े जा रहे हैं। लेकिन सवारी उन्हें बड़े हुए दाम नहीं देती जिस कारण अब घर चलना भी बड़ा मुश्किल हो गया है। आज सुबह सवेरे लूट की एक और किस्त, लोगों की जेब पर डाका डालने के लिए आ गई।

अन्य ख़बरें जानें-

म्युनिसिपल चुनावों के लिए कुल 7555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *