US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांती वार्ता रही बेनतीजा, जानिए वार्ता के बाद क्या बोले दोनों देश?

US and Iran in Islamabad Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांती वार्ता हुई. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस…

US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांती वार्ता रही बेनतीजा, जानिए वार्ता के बाद क्या बोले दोनों देश?

US and Iran in Islamabad Peace Talks:

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांती वार्ता हुई. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ चल रही ऐतिहासिक शांति वार्ता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है. ईरान ने भी शांति वार्ता पर बयान जारी किया है। इसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी टीम ईरान से समझौते पर सहमति नहीं बन पाने के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं. वंही ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद-बग़र ग़ालिबाफ़ के नेतृत्व में इस्लामाबाद आया प्रतिनिधिमंडल वापिस रवाना हो गया.

बुरी ख़बर यह है हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी बातें स्पष्ट तौर पर रख दी, लेकिन ईरान “हमारी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि, अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे से बातचीत चली, लेकिन “बुरी ख़बर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं.

US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांती वार्ता रही बेनतीजा, जानिए वार्ता के बाद क्या बोले दोनों देश?
US-Iran Peace Talks: अमेरिका ने जताय पाकिस्तान का आभार

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति आभार जताते हुए कहा, अगर बातचीत में कोई कमी रही, तो वह पाकिस्तानियों की वजह से नहीं थी. उन्होंने बेहतरीन काम किया. अमेरिका का प्रतिनिधिमंड़ल ईरान से समझौता न होने के बाद इस्लामाबाद से वापिस रवाना हो गए हैं.

अत्यधिक मांगों और ग़ैरक़ानूनी अनुरोधों” से बचने और “वैध अधिकारों और हितों” को स्वीकार करने की अपील

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बारे में बयान जारी किया. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बक़ाई ने बातचीत को “गहन” बताया, लेकिन कहा कि जारी वार्ताओं की सफलता “विरोधी पक्ष की गंभीरता और अच्छी मंशा पर निर्भर करती है. बक़ाई ने अमेरिका से “अत्यधिक मांगों और ग़ैरक़ानूनी अनुरोधों” से बचने और ईरान के “वैध अधिकारों और हितों” को स्वीकार करने की अपील भी की. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक़, ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना हो गया है. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद-बग़र ग़ालिबाफ़ के नेतृत्व में इस्लामाबाद आया प्रतिनिधिमंडल स्थानीय समयानुसार सुबह क़रीब 9 बजे के बाद रवाना हुआ.

BY- Anil Thakur

अन्य ख़बरें जानें-

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन नाबाद 115 से चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से मिली पहली जीत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *