CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन नाबाद 115 से चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से मिली पहली जीत, जानिए मैच के दौरान क्यों अंपायर से भिड़े खिलाड़ी?

CSK Won From DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिल्ली कैपिटल्स (DC) कि साथ हुए कल के मुकाबले में CSK को IPL 2026…

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन नाबाद 115 से चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से मिली पहली जीत, जानिए मैच के दौरान क्यों अंपायर से भिड़े खिलाड़ी?

CSK Won From DC IPL 2026:

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिल्ली कैपिटल्स (DC) कि साथ हुए कल के मुकाबले में CSK को IPL 2026 की पहली जीत दर्ज मिली। दिल्ली को 23 रनों से हराकर हराया। दिल्ली ने लगातार यह दूसरा मैच हारा है। शनिवार को चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रनों पर रूक गई। चेन्नई ने इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाई और नौवें पायदान पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर है। इसके आलावा इस मैच के दौरान आखिरी ओवरों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला।

संजू का 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक

 CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन नाबाद 115 से चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से मिली पहली जीत, जानिए मैच के दौरान क्यों अंपायर से भिड़े खिलाड़ी?
CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन नाबाद 115 से चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई। सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसी की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।

दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। कुलदीप यादव चार रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने तीन विकेट चटकाए।

दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी अंपायर से भिड़

इस मुकाबले में गेम से ज्यादा विवाद चर्चा में रहा। मैच के दौरान आखिरी ओवरों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी नीतीश राणा और करुण नायर फोर्थ अंपायर से भिड़ गए। जबकि कोच हेमंग बदानी भी अंपायर से बहस करते नजर आए। आउट होने के बाद दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हेलमेट फेंक दिया। 

मैच के बाद दो अलग-अलग कारणों से नीतीश राणा और ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया। राणा को अंपायर से बहस और अनुचित भाषा के इस्तेमाल के लिए सजा मिली, जबकि गायकवाड़ स्लो ओवर रेट के चलते दंडित हुए। यह घटना दिखाती है कि आईपीएल में अनुशासन और नियमों का पालन कितना जरूरी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mathura Boat Accident: मथुरा में बोट डूबने से अबोहर के युवक की भी मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *