Mathura Boat Accident Abohar Youth Died:
वृदांवन में नाव डूबने के हादसे में जहां अब तक 13 लोगों की जान चली गई हैं। इस हादस में अबोहर का भी एक युवक शामिल था, जिसका शव शुक्रवार सुबह ही नदी से मिला। इसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपनी बहन का इकलौता भाई था। उसकी शादी भी तय हो गई है और सिंतबर में विवाह होना था। मौत की ख़बर मिलने से अबोहर में शोक की लहर दौड़ गई।
25 साल का था मानिक
बताया जा रहा है कि नई आबादी छोटी पौडी गली नंबर 15 का रहने वाला करीब 25 साल का मानिक टंडन पुत्र विजय टंडन जो कि एक सरिया कंपनी में बतौर सेल्जमैन काम करता था। उसके पिता की उस समय मौत हो गई थी जब वह मात्र दो साल का था। वृंदावान जाने के लिए जगरावां में रहने वाली अपनी मौसी मीनू के घर गया, वहां से वह अपने मौसेरे भाई मधुर के साथ वृदांवन के लिए गया।
सिंतबर में होनी थी शादी
मोटरबोट पलटने के हादसे में मौसेरे भाई का शव कल ही मिल गया था जबकि मानिक का सुबह नदी से मिला। पार्षद विपन शर्मा और पडोसी भागवंती ने इस हादसे पर दुख जताते हुए बताया कि उसकी माता समाचार सुनकर यहां से चली गई थी उनके घर पर अब कोई नहीं है। पूरा परिवार वृदांवन गया है वे जब वहां से आएगें तो ही उसके संस्कार के बारे पता चल पाएगा इधर सबसे दुखद पहलू यह है कि मानिक की कुछ माह पहले ही शहर में शादी तय हुई थी और सिंतबर में उसकी शादी होनी थी कि यह हादसा हो गया जिससे दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड टूट गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Abohar Arrested: अबोहर में नशीली गोलियां के साथ एक महिला और युवक गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



