Panchkula Leopard in House: पंचकूला के सेक्टर 6 के एक मकान में दिनदिहाड़े घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, वाइड लाइफ टीम को दी गई सूचना, देखें वीडियो

Panchkula Leopard in House broad daylight: हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 में आज एक घर के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना (Panchkula Leopard in House)…

Panchkula Leopard in House

Panchkula Leopard in House broad daylight:

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 में आज एक घर के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना (Panchkula Leopard in House) से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश कर सुरक्षा इंतजामों किए गए. तेंदुआ एक रिहायशी घर (कोठी नंबर 252) में घुस गया. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तेंदुए के घर के अंदर घुसने की खबर फैलते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए. .

Panchkula Leopard in House-

सूचना मिलते ही वन विभाग (Wildlife Department) और हरियाणा पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं. इन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी.

 वन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस ने पकड़ने के लिए चलाया ऑपरेशन-

एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सतर्क कर दिया गया है. तेंदुआ सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है. एरिया में गश्त बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है. वन्यजीव विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए संयुक्त ऑपरेशन चला रही है. तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है. सेक्टर 6 के साथ-साथ आसपास के सेक्टर 4, 8, 9, 12 और 17 में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. एक दिन पहले, मोरनी के दाबला गांव में भी एक तेंदुआ घर में घुस गया था, जो शोर मचाने पर जंगल की ओर भाग गया था.
अन्य खबरें जानें-

Panchkula Leopard in House: पंचकूला के सेक्टर 6 के एक मकान में दिनदिहाड़े घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, वाइड लाइफ टीम को दी गई सूचना, देखें वीडियो

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *