Punjab’s Soldier Martyred: मेघालय में पंजाब का 30 वर्षिय बीएसएफ जवान शहिद,घर में हो रही थी शादी की तैयारीयां, गांव में छाया मातम

Punjab Soldier Martyred In Meghalaya: पंजाब के फाजिल्का जिले में भारत-पाक सीमा से सटे गांव झुग्गे गुलाब सिंह का रहने वाला बीएसएफ जवान मेघालय में…

Punjab Soldier Martyred, ring seramony and family photo

Punjab Soldier Martyred In Meghalaya:

पंजाब के फाजिल्का जिले में भारत-पाक सीमा से सटे गांव झुग्गे गुलाब सिंह का रहने वाला बीएसएफ जवान मेघालय में शहीद (Punjab’s Soldier Martyred) हो गया है. रजिंदर सिंह शिलांग,में हुई. शहादत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव झुग्गे गुलाब सिंह लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रजिंदर सिंह (30) दो साल पहले बीएसएफ में भर्ती हुए थे. वर्तमान में बीएसएफ की 193 बटालियन में शिलांग, मेघालय में तैनात थे.

Punjab’s Soldier Martyredः जनवरी में होनी थी शादी-

परिवार के अनुसार, रजिंदर सिंह की शादी जनवरी 2026 में तय थी. घर में माता-पिता, भाई और बहन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. हाल ही में एक दिन पहले रजिंदर सिंह ने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी. उस समय उसकी बहन बाजार में शादी की तैयारियों को लेकर खरीदारी कर रही थी. परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह बातचीत उसकी आखिरी कॉल साबित होगी.

शहादत के कारणों की जानकारी नहीं-

अगले ही दिन परिवार को सूचना मिली कि रजिंदर सिंह शहीद हो गए है. इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. माता-पिता, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल शहादत के कारणों को लेकर परिवार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उनको सिर्फ इतना बताया गया है कि गुलाब सिंह को गोली लगी है. परिजनों के मुताबिक, कल शहीद रजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव झुग्गे गुलाब सिंह, फाजिल्का लाया जाएगा, जहां पूरे सरकारी सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा और गांववासी उसे अंतिम विदाई देंगे.

अन्य खबरें जानें-

Indian On Mexico Highest Peak: भारतीय पर्वतारोहि ने मेक्सिको की सबसे ऊंची पर्वत चोटी की फतहः जानिए कौन है हरियाणा के नरेंद्र कुमार और क्यों है यह समिट इतना खास?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *