Paush Amavasya 2024: 11 जनवरी को पौष अमावस्या के दिन सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और शनि शतभिषा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करने जा रहे हैं. इस बार पौष अमावस्या सूर्य और शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है. इस दिन सूर्य रात 08.24 मिनट पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं.ऐसे में सूर्य और शनि सभी राशियों को प्रभावित करने वाले हैं. सूर्य और शनि का मेष से मीन तक सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव रहने वाला है. आइए जानते हैं सूर्य और शनि का किस राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा.
पौष अमावस्या 2024 इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए पौष अमावस्या पर सूर्य और शनि का नक्षत्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायी साबित होगा. परिवार के साथ समाज के लोगों से भी रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ जीवन सुखद होगा.
परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लोगों को सफलता मिलेगी. व्यापार के विस्तार के लिए योजना धन लाभ देगी. कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाएं, ये आपके भाग्य को चमका सकता है.
कर्क राशि – कर्क राशि वालों को सूर्य-शनि के नक्षत्र परिवर्तन धन के साथ शिक्षा, संतान और लव लाइफ में सुखहाली लाएगा. मनचाहा पार्टनर पाने की ख्वाहिश पूरी हो सकती है, जिसे पसंद करते हैं उससे रिश्ते सकारात्मक होंगे.
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा . लव लाइफ बेहतरीन होगी. आपके साथी के साथ संबंध गहरे होंगे. लक्ष्य को पाने के लिए कई गई मेहनत रंग लाएगी.
कुंभ राशि – पौष अमावस्या पर कुंभ राशि वालों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा. रोजगार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा जातकों को सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा, ईमानदारी से कार्य करते रहे. प्रेम संबंध में मिठास बढ़ेगी. कोर्ट-कचहेरी के मामले से राहत मिलेगी. इस दिन शनि और सूर्य की पूजा से जीवन में खुशियां आएंगी.






