Chandigarh Manali highway Accident News: हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है.चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के लिए बनाई गई पुलिया पर जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की कार संख्या आरजे 14 यूके 1052 पर तीन लोग मनाली जा रहे थे.जैसे ही वह सात मील पर पहुंचे, कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई. जिस जगह पर यह कार गिरी है, वहां चार लेन के पुल का काम चल रहा है और कोने पर खड़ा मजबूत खंभा उसी पर गिर गया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया.
वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है. सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साकिनी कपूर ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दो की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है.



