Jind Narwana Bus Accident:
जींद के नरवाना में एक बहुत खतरनाक हादसा होने से रुका। नेशनल हाईवे-152 पर पंचकूला से हिसार जा रही हरियाण रोड़वेज की किलोमीटर स्कीम बस अनियंत्रित होकर ताश के पत्तों की तरह पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस ने सड़क किनारे स्थित हरियल रेस्ट हाउस की भारी-भरकम दीवार को तिनके की तरह ढहा दिया। बताया जा रहा है कि एक स्कूटी सवार की जान बचाने के चक्कर में चालक बस पर काबू नहीं रख पाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जिसमे चालक सहित दर्जन भर सवारियों को चोटें आई है।
स्कूटी सवार के सामने आने से हादसा
बस पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस पूरी रफ्तार में थी। हरियल रेस्ट हाउस के पास, स्कूटी सवार के सामने आने से घटनाक्रम को ही बदल दिया। उसे बचाने की जद्दोजहद में ड्राइवर ने जैसे ही स्टेयरिंग घुमाया, बस बेकाबू हो गई और लिंक रोड पार करते हुए सीधे रेस्ट हाउस की दीवार से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मंजर दिल दहला देने वाला था। बस के भीतर फंसी सवारियां जान बचाने के लिए गुहार लगा रही थीं।
डिवाइडर और दीवार दोनों को तोड़े
स्थानीय राहगीरों ने जांबाजी दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खिड़कियों और शीशों के रास्ते बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि, हादसा मेरी आंखों के सामने हुआ। बस के अचानक स्कूटी सामने आने से चालक संतुलन खो बैठा। बस ने डिवाइडर और दीवार दोनों को तोड़ दिया। हमने तुरंत पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला।” बस चालक व सवारियों को चोटें आई है।
पंचकूला-हिसार रूट की बस अनियंत्रित होकर पलटी
एसएचओ पूर्णदास ने बताया हमें सूचना मिली थी कि पंचकूला-हिसार रूट की बस अनियंत्रित होकर पलटी है। हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा पेश आया है। फिलहाल यातायात सुचारू कर दिया गया है।”
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Nagar Nigam Chunav: पंजाब में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव का मतदान 26 मई को
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



