Ludhiana Missing Girls:
पंजाब के लुधियाना से एक के बाद एक 9 लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में पंजाब महिला आयोग ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर को तलब कर दिया है। महिला आयोग को 8 जून (Ludhiana Missing Girls) तक रिपोर्ट देने को कहा है। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत किसी सीनियर रैंक के अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाने को कहा है।
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। आयोग ने “पंजाब राज महिला आयोग एक्ट, 2001” की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस पर सुओ-मोटो नोटिस जारी कर दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: उत्तर भारत के साथ हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



