Himachal Weather Update: उत्तर भारत के साथ हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदला मौसम का मिजाज, जानिए किन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य…

Himachal Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदला मौसम का मिजाज, जानिए किन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट?

Himachal Weather Update Today:

उत्तर भारत के साथ हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को कई हिस्सों में जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश आंधी और गरज-चमक देखने को मिली है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक तेज (Himachal Weather Update Today) गर्जना के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब एक घंटे तक जारी रहा।

तापमान गिरने से लोगों को राहत

प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भी ओलावृष्टि हुई। इसके साथ अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को जून की गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्की बर्फबारी भी हुई, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है।

24 घंटों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बारिश, आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 5 जून को 5 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट रहेगा। 3 जि़लों चम्बा, कांगड़ा व सोलन में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 जून को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। इस दिन हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चम्बा, कांगड़ा और कुल्लू में आंधी, वर्षा व बिजली कडक़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 से 10 जून तक मौसम खराब

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जून से 10 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम खराब बना रहेगा। हालांकि इस अवधि के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 25 मिलीमीटर बारिश बिजाही में दर्ज की गई। इसके अलावा खदराला में 7 मिलीमीटर, कोटखाई में 4 मिलीमीटर और भावानगर में 2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-

ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ’ਤੇ ਜਲਦ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *