Newzealand Nagar Kirtan Conflict:
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सिख समुदाय द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण नगर कीर्तन को प्रदर्शनकारियों (Newzealand Nagar Kirtan Conflict) के एक गुट ने रोकने की कोशिश की. जहां सिख समुदाय से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने बीच रास्ते में नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया.

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव जैसी स्थिती बन गई. ये प्रदर्शनकारी ब्रायन तमाकी के नेतृत्व वाले ‘डेस्टिनी चर्च’ से जुड़े बताए जा रहे हैं. इन युवाओं ने जुलूस का रास्ता रोका और पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य किया. प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था, “यह न्यूज़ीलैंड है, भारत नहीं.”
अचानक 30-35 स्थानीय (Newzealand Nagar Kirtan Conflict) लोगों ने रास्ता रोककर की नारेबाजी-
सिख नेता सन्नी सिंह ने बताया कि शनिवार को साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय ने गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार, मनुरेवा से शांतिपूर्ण नगर कीर्तन निकाला. नगर कीर्तन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारे की ओर लौट रहा था, तभी विरोध सामने आया. सन्नी सिंह के अनुसार, जैसे ही नगर कीर्तन गुरुद्वारे के पास पहुंचा, लगभग 30-35 स्थानीय लोग वहां आए और रास्ता रोककर नारेबाजी शुरू कर दी.
नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब वापस लौटा-
अचानक हुए इस विरोध से माहौल असहज हो गया. पुलिस ने तुरंत दखल देकर स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया. इसके बाद नगर कीर्तन सुरक्षित रूप से गुरुद्वारा साहिब वापस लौटा. इसे नस्लवाद और कट्टरता का उदाहरण मान रहे हैं. इस विवाद का सीएम मान और अन्य लोग कर रहें हैं.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/W7Hep61ETnk?si=S3S3MQJQD-sSwNjY



