New Year Celebration Shimla:
देश के साथ शिमला में नए साल का जश्न पुरे धुम-धड़ाके के साथ गानों पर नाचते हुए मनाया. राजधानी में नए साल मनाने (New Year Celebration) हजारों की भीड़ रिज मैदान पर थी. देश-विदेश से आए सैलानियों के साथ ही हजारों की संख्या में युवाओं ने डीजे की धुनों पर नए साल का स्वागत किया.
रात 12:00 बजते ही युवाओं ने शोर मचाकर एक दूसरे को वर्ष 2026 के आगमन की बधाइयां दीं. 31 दिसंबर के दिन ही 4,300 वाहनों ने शिमला शहर में प्रवेश किया. रिपोर्टिंग रूम के बाहर हजारों युवाओं ने नाटी डालकर डांस किया.
New Year Celebration; मालरोड़ और रिज रहा केंन्द्र-
मालरोड और रिज पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. विंटर कार्निवल के लिए सजे स्टॉलों पर भी काफी भीड़ उमड़ी. शहर में हजारों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने से दोपहर बाद ही शहर की प्रमुख पार्किंग पैक हो गईं. इस वजह से सैलानियों को पार्किंग की जगह नहीं मिली.

पुलिस ने 2500 के करीब वाहनों को खड़ा करने की सुविधा शहर की सड़कों के किनारे प्रदान की है. इस वजह से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहनों की कतारें लगी रहीं. पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की थी.
ट्रैफिक से परेशानी लेकिन फिर भी खुश-
सैलानियों ने कहा कि शिमला आकर जश्न मनाने की हसरत पूरी हो गई. होटलों में भी रातभर नववर्ष का जश्न चलता रहा है. सैलानियों को डबल रेट पर खाने-पीने का सामान का दिया गया. देर रात 12 बजे रिज मैदान को पुलिस ने खाली करवा दिया. जश्न मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा, मुंबई, अहमदाबाद और बिहार से सैलानी शिमला पहुंचे. इस दौरान सैलानियों ने बर्फबारी की उम्मीद में कुफरी और नारकंडा का रुख भी किया. हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ आए अर्जुन सिंह ने बताया कि शिमला शहर में पहुंचने के बाद ट्रैफिक जाम ने थोड़ी परेशानी हुई लेकिन शिमला के सुहाने मौसम को देखकर उन्हें राहत मिली.
अन्य खबरें जानें-
ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਜਸ਼ਨਾਂ ‘ਚ ਪਿਆ ਭੜਥੂ: The Grand King Resort ‘ਚ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕਰਨ ਦੇ ਲਗੇ ਇਲਜ਼ਾਮ
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



