Arijit Singh Chandigarh live concert new date: पिछले महीने चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अरिजीत सिंह का शो होने वाला था. जिसको लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित थे. हालांकि बॉलीवुड के मशहूर गायक का यह शो स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में अब अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ वाले शो की नई तारिख का एलान हो गया है.
27 मई को चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान में होने वाले इस शो को पूरा दिन बारिश होने का अनुमान बताए जाने की वजह से रोक दिया गया था.इतना ही नहीं चंडीगढ़ प्रदर्शनी मैदान में होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट के मद्देनजर आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर भी रोक भी लगा दी गई थी.
अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ वाले शो की नई तारिख!
मिली जानकारी के मुताबिक अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ वाले शो की नई तारिख आ गई है. जी हां ये शो 5 नवंबर 2023 को होगा. यानी कि आने वाली सर्दियों में चंडीगढ़ के वो लोग जिन्होंने इस शो की टिकट बुक की है वो अरिजीत को लाइव देख पाएंगे.
बता दें कि अरिजीत सिंह के शो के लिए अभी भी काफी टिकटें उपलब्ध हैं और लोग अभी भी टिकट बुक करा के इस शो में हिस्सा ले सकते हैं. जब यह शो स्थगित किया गया था तो प्रशंसक काफी परेशान थे कि क्या यह शो आगे होगा या नहीं क्योंकि आयोजकों की तरफ से इस शो की तै तारिख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
हालांकि अब जैसे ही अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के लिए नई तारिख का एलान हुआ तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.



