Nepal Election after Gen Z Protests:
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नई सरकार के लिए हो रहे चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई है. जेनजी के प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. ये चुनाव नेपाल की दिग्गज पारंपरिक पार्टियों नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल और युवाओं की नुमाइंदगी का दावा करने वाली पार्टियों के लिए बड़ा इम्तेहान है. नेपाल में सुबह से ही राजधानी काठमांडू के बाहर लंबी कतारें मतदाताओं (Nepal Election) की देखी गईं. इस चुनाव में नेपाल में क़रीब एक करोड़ नब्बे लाख मतदाता हैं.
चुनाव के प्रमुख चेहरे-
लोगों का कहना है कि नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हो रहे ये चुनाव उनके भविष्य के लिए बेहद अहम हैं. नेपाल की राजनीति में बाबूराम भट्टाराई, पुष्प दहल कमल प्रचंड, केपी शर्मा ओली जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनकी पार्टियों का दबदबा रहा है. लेकिन राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और उनके नेता के तौर पर बालेन शाह युवाओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. महज 35 साल के शाह काठमांडू के पूर्व मेयर और रैपर भी रहे हैं. शाह झापा-5 सीट से पूर्व पीएम ओली के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Tarn Taran Youths died in Canada: कनाडा में तरन तारन को दो युवकों की मौत



