Ludhiana Arrest: लुधियाना में ट्रक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, ट्रक के जरिए ड्रग्स सप्लाई का था प्लान

Ludhiana Arrest: लुधियाना में कल लुधियाना में हुए ट्रक चोरी के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने तीन…

Ludhiana Arrest: लुधियाना में ट्रक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, ट्रक के जरिए ड्रग्स सप्लाई का था प्लान

Ludhiana Arrest:

लुधियाना में कल लुधियाना में हुए ट्रक चोरी के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का ट्रक और घटना के लिए इस्तेमाल की गई कार भी बरामद (Ludhiana Arrest) की गई है।

टिब्बा रोड चोरी हुआ था ट्रक –

ADCP समीर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल लुधियाना टिब्बा रोड से एक ट्रक चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक ज्ञान विहार रोड पर घूम रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना को ट्रक के पिछले मालिक ने अंजाम दिया था। जो कुछ समय पहले NDPS केस में जेल में था और कुछ समय पहले ही बाहर आया है। उन्होंने बताया कि वे फिर से ट्रक के जरिए ड्रग्स सप्लाई करने वाले थे। जिसके लिए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लुधियाना और दो लोग सोनीपत के रहने वाले हैं। आगे की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Nepal Election: नेपाल में जेन ज़ी प्रोटेस्ट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *