Bihar CM Rajya Sabha Nomination: बिहार के सीएम नीतीश जाएंगे राज्यसभा, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आज दाखिल करेगें नामांकन

Bihar CM Rajya Sabha nomination: बिहार की राजनीति में नया मोड आ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में जाने की तैयारी…

Bihar CM Rajya Sabha Nomination: बिहार के सीएम नीतीश जाएंगे राज्यसभा, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आज दाखिल करेगें नामांकन

Bihar CM Rajya Sabha nomination:

बिहार की राजनीति में नया मोड आ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश के खुद इस पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने का एलान किया है। इसको लेकर (Bihar CM Rajya Sabha Nomination) जदयू के कार्यकार्ताओं में भारी आक्रोश भी है।

एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया पर्चा-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को शॉल देकर स्वागत किया। कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया जाएगा।

जदयू कार्यालय में हंगामा-

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं। जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है। जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana Arrest: लुधियाना में ट्रक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *