Indian Merchant Navy Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर हैइंडियन मर्चेंट नेवी ने 2024 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 4108 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस पोस्ट के माध्यम से जानिए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Indian Merchant Navy Recruitment 2024)
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा आप एलिजिबिलिटी के संबंध में अधिक डिटेल आवेदन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क (Indian Merchant Navy Recruitment 2024)
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन शुल्क सभी पदों के लिए एक समान है. आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 100 रुपये का शुल्क देना होगा.
आयु सीमा (Indian Merchant Navy Recruitment 2024)
मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष व अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी. इसमें अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट दी जाएगी.
सैलरी और परीक्षा तारीख (Indian Merchant Navy Recruitment 2024)
यह भर्ती डेक रेटिंग, इंजन रेटिंग, सी मैन और कुक सहित कई अन्य पदों के लिए आयोजित की जाएगी. चयन होने पर, उम्मीदवारों को पद के आधार पर 3500 रुपये से 5500 रुपये स्केल के तहत मासिक वेतन मिलेगा. हालांकि सटीक परीक्षा तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है.



