Arvind Kejriwal News: दिल्ली HC से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, बने रहेंगे मुख्यमंत्री

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. दिल्ली हाईकोर्ट(Delhi High court) ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका…

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. दिल्ली हाईकोर्ट(Delhi High court) ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. हालांकि, अदालत ने कहा कि कभी-कभी व्यक्तिगत हितों को राष्ट्रीय हित के अधीन करना पड़ता है. आपको बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने भी ऐसी एक याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि इसमें न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि हम कैसे कह सकते हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है. एलजी फैसले लेने में सक्षम हैं. उन्हें हमारी सलाह की जरूरत नहीं है. वे कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे. इस मामले में सिर्फ एलजी या राष्ट्रपति ही सक्षम हैं. जब कोर्ट ने इस मामले में कोई आदेश देने से इनकार कर दिया तो याचिकाकर्ता ने कहा कि वह इसे वापस लेना चाहता है और एलजी को अपनी अर्जी देगा.(Arvind Kejriwal Arrest News)

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुनवाई हुई
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बुधवार को 3 घंटे तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. आज कोर्ट ये तय कर सकता है कि केजरीवाल को जमानत दी जाए या फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *