Jind Factory Fire:
हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को रंग बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में पांच महिला मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की (Jind Factory Fire) मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Jind Factory Fire, मृतकों की हुई पहचान-
बताया जा रहा है कि, इस फैक्टरी में 30 मजदूर काम कर रहे थे. मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जींद नागरिक अस्पताल लाया गया. इनमें सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों तथा पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर निवासी निसंग, जिला करनाल शामिल हैं. वहीं जगबीर और पवन कुमार को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है.
सफीदों से ही कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह निवासी शिव कॉलोनी तथा कमलेश (54) पत्नी रमेश निवासी गीता कॉलोनी को भी झुलसने की हालत में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया. एक अन्य घायल बिमला (60) पत्नी सत कुमार निवासी सफीदों को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया. सफीदों की भाट कॉलोनी में फैक्टरी में काम करने वाली 16 महिलाओं व 2 पुरूषों को जली हालत में बाहर निकाला गया. जिनमें से पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है.
अन्य ख़बरें जानें-
S. Jaishankar on Iranian Ship: भारतीय विदेश मंत्री ने ईरानी जहाज को शरण देने



