कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

कोलकाता, 19 अगस्त पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे बुधवार सुबह एक होटल मे भीषण आग लग गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई,…

लकाता

कोलकाता, 19 अगस्त

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे बुधवार सुबह एक होटल मे भीषण आग लग गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है।यह हादसा न्यू मार्केट के पास फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में स्थित एक होटल में हुआ। जिस समय होटल में आग लगी, उस समय होटल में अधिकांश लोग सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 3 बजे लगी।आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची औऱ राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया गया।

शुरूआती जानकारी में आग लगने की वजह AC में विस्फोट होना बताया जा रहा है।मरने वालों में ज्यादातर लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो बताया जा रहा है कि इलाज के लिए कोलकाता आए थे।

इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक होटल में आग लग गई थी,जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी।जिसमें मेघालय राज्य के एक परिवार के 5 लोग शामिल थे।प्रशासन द्वारा फायर नियमों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें-

Hockey World Cup 2026: भारतीय छोरियों ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *