Hockey World Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, शाम 6:30 बजे हाई-वोल्टेज महामुकाबला

FIH में आज पुरूष हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामनें होंगी। यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे…

हॉकी

FIH में आज पुरूष हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामनें होंगी। यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की नजरें अपने दबदबे को कायम करने और अगले दौर में जगह पक्की करने पर रहेगी।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरूरत वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत के साथ की थी। दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से करारी हार झेलनी पड़ी। भारतीय पुरूष हॉकी टीम अभी पूल-डी में दूसरे स्थान पर है।पाकिस्तान पर जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम 6 अंकों के साथ अगले दौर में पहुंच जाएगी। मैच के ड्रा होने पर भी भारतीय टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।

भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

भारतीय़ पुरूष हॉकी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है।  टीम ने 19 में से 17 मैचों में जीत हासिल की है औऱ 2 मैच ड्रा रहे हैं।विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।

1975 का फाइनल आज भी यादगार

भारत-पाकिस्तान की हॉकी प्रतिद्वंद्विता का सबसे यादगार अध्याय 1975 के विश्व कप फाइनल से जुड़ा है। भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपनी पहली और अब तक की इकलौती हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीती थी।

वैगनर स्टेडियम भी इस प्रतिद्वंद्विता का ऐतिहासिक गवाह रहा है। 31 अगस्त 1973 को इसी मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।

हरमनप्रीत सिंह पर रहेंगी नजरें

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में तीन गोल किए हैं और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में हमेशा की तरह दबाव और भावनाएं भी बड़ी भूमिका निभाएंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और जीत के साथ भारत जहां अगले दौर में जगह पक्की करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट में बने रहने की पूरी कोशिश करेगा।

अन्य खबरें जानें-

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *