FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त दी।इसी जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-डी से अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदे भी बढ़ गई हैं।
नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत की ओर से सुनेलिटा टोप्पो ने 11वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद नवनीत कौर ने 17वें मिनट और सुशीला चानू ने 25वें मिनट में गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने लगातार तीन गोल दागे।भारतीय महिला हॉकी टीम ने 6-0 से बढ़त हासिल कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका को 55वें मिनट में कायला डी वाल ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एकमात्र गोल दिलाया। इसके बाद भारत ने कोई और गोल नहीं खाने दिया और मुकाबला 6-1 से अपने नाम कर लिया।चीन के खिलाफ पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन फिनिशिंग का प्रदर्शन किया।
अब भारतीय टीम की नजरें अपने अगले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ होगी,जहां भारतीय टीम मुकाबला जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की करेगी।

