AHMEDABAD में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से अधिक लोग घायल, कईं दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

अहमदाबाद, 18 जुलाई गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में…

अहमदाबाद, 18 जुलाई

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।यह हादसा अहमदाबाद के वस्त्रा क्षेत्र के रामोल-गतराद रोड स्थित महमूदपुरा गांव में टैलेंट फायरवर्क्स फैक्टरी में हुआ।

अभी तक फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। फैक्टरी में बडी मात्रा में पटाखे थे और विस्फोटक सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई ,जिसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से तेज धमाके होने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई।

आग से उठता धुएं का घना गुबार कई सौ मीटर ऊंचाई तक दिखाई देने लगा।आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर कईं गाडियां दमकल विभाग की पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस पटाखा फैक्टरी में हादसा हुआ, उसका लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 अन्य खबरें जानें –

FARIDABAD में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम कार्यालय की नई बन रही ईमारत का किया निरीक्षण, 300 से ज्यादा गाडियों की पार्किंग की होगी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *