FARIDABAD में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम कार्यालय की नई बन रही ईमारत का किया निरीक्षण, 300 से ज्यादा गाडियों की पार्किंग की होगी व्यवस्था

फरीदाबाद ,18 जुलाई फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय की बनने वाली नई ईमारत का काम कई सालों से बंद पड़ा था, जिसे अब दोबारा शुरू किया…

फरीदाबाद
फरीदाबाद ,18 जुलाई

फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय की बनने वाली नई ईमारत का काम कई सालों से बंद पड़ा था, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। जिसका आज  निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम कमिश्नर और सम्बंधित अधिकारीयों को काम को सही समय और सही मानकों के साथ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू होकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की सभी जरूरी हिदायत अधिकारीयों को दे दी गई है, पहले फेज़ का काम शुरू कर दिया गया है, 300 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी बना दी गई है। जनवरी 2027 तक इसका निर्माण का काम खत्म करने का टारगेट है और 2027 के आखिर तक नगर निगम कार्यालय शुरू होने की कोशिश की जा रही है, एक ही जगह कार्यालय होने से लोगों को सुविधा मिलेगी और जगह जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *