FARIDABAD में बीच-बचाव करने गए युवक की चाकू लगने से मौत, दोस्त गंभीर रुप से घायल, ढाबे पर हुआ था विवाद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 18  जुलाई फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच-बचाव के दौरान चाकू लगने से मौत हो गई। घटना सेहतपुर के नए…

फरीदाबाद
फरीदाबाद, 18  जुलाई

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच-बचाव के दौरान चाकू लगने से मौत हो गई। घटना सेहतपुर के नए पुल के पास सरस्वती कॉलोनी मोड़ स्थित एक ढाबे की है। दीपक, राहुल और राजकुमार रात करीब 12 बजे ढाबे पर पराठा खाने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक से राजकुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवक ने ढाबे से चाकू उठाकर राजकुमार के पेट में वार कर दिया। राजकुमार को बचाने के लिए दीपक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसकी गर्दन के नीचे भी चाकू मार दिया।

गंभीर रूप से घायल दीपक को उसके साथी तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दीपक 28 वर्ष का था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दिल्ली के मोडबंद इलाके का रहने वाला था और मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर का निवासी था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।।

वहीं इस मामले में थाना पाला प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्हें निजी अस्पताल से सूचना मिली थी दो युवकों को चाकू मारा कर घायल किया गया है। सूचना मिलने के बाद जब वह निजी अस्पताल पहुंचे तब तक दीपक नाम युवक की मौत हो चुकी थी। उसका साथी राजकुमार गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम का करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।  मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार ऑटो में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दीपक और राजकुमार को चाकू लगे थे। फिलहाल इस मामले में आगे  के कानून प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।।

 अन्य खबरें जानें –

NUH में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर टूरिस्ट बस पलटी, 6-7 यात्री हुए घायल, लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर, एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *