NUH में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर टूरिस्ट बस पलटी, 6-7 यात्री हुए घायल, लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर, एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

नूंह, 18 जुलाई दिल्ली-मुंबई हाईवे पर शनिवार दोपहर चितौड़ा गांव के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह से सात यात्री…

नूंह
नूंह, 18 जुलाई

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर शनिवार दोपहर चितौड़ा गांव के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह से सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

NHI  कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि चितौड़ा गांव के समीप दिल्ली-मुंबई हाईवे पर जयपुर से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना मिलते ही NHI की टीम और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

NHI  कर्मचारी ने बताया कि हादसे में करीब छह से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस के पलटने से उसका एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से सीधा कर रेस्ट एरिया में ले जाया जा रहा है, ताकि हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक संतुलन खो बैठी, जिससे वह सड़क पर पलट गई। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

 अन्य खबरें जानें –

KARNAL के छोरे ने जकार्ता में मचाया धमाल, बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अगला लक्ष्य ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *